शुन्तारो तानिकावा की कविताएँ
Shuntaro Tanikawa शुन्तारो तानिकावा की कविताएँ ( अंग्रेजी अनुवाद - तकाको यू . लेंटो ) कवि और अनुवादक शुन्तारो तानिकावा का जन्म टोक्यो में 15 दिसंबर , 1931 को हुआ था। दार्शनिक टेत्सुज़ो तानिकावा उनके पिता और मशहूर लेखिका और चित्रांकनकर्ता योको सानो उनकी पत्नी थी। वे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के वर्षों के जापान के महत्वपूर्ण कवि हैं। उन्होंने एक बार युद्ध के बाद के जापानी बुद्धिजीवियों को और रचनात्मक संस्कृति को अंधकारमय और अस्तित्ववादी कहा था जब कवि कविता के पारंपरिक सिद्धांतों से दूर जा रहे थे। उनके शब्दों में “ यह समय हमारे लिए एक प्रकार के शून्य का समय था। ” तानिकावा की कविताएँ एक प्रकार के पराभौतिक और दार्शनिक अनुभव को दर्शाती हैं। वे साधारण और सरल शब्दों में गहन विचारों और भावनात्मक सत्यों का निरूपण करते हैं। उनकी पहली पुस्तक Two Billion Light Years of Solitude (1952) थी। यह एक बेस्ट सेलर...