पंखुरी सिन्हा द्वारा कुछ बल्गेरियाई कवियों की अनूदित कविताएं
पंखुरी सिन्हा न केवल एक बेहतर कवयित्री हैं बल्कि उम्दा अनुवादक भी हैं। कई एक महत्त्वपूर्ण विदेशी कवियों के कविताओं का सहज अनुवाद उन्होंने पहले भी किया है जिसे हम पहली बार पर पूर्व में भी प्रस्तुत कर चुके हैं। इस बार उन्होंने कुछ चर्चित बल्गेरियाई कवियों इवान हृसतोव, कवयित्री क्रिस्टीन दिमित्रोवा, कवि पेतर चूखोव और टॉम फिलिप्स की कविताओं का हिन्दी अनुवाद किया है। आइए आज पहली बार पर पढ़ते हैं पंखुरी सिन्हा द्वारा कुछ बल्गेरियाई कवियों की अनूदित कविताएं। पंखुरी सिन्हा द्वारा कुछ बल्गेरियाई कवियों की अनूदित कविताएं इवान हृसतोव की कविताएं रिक्टर स्केल पर (व्लादिमीर लेवचेव के लिए) और हम बैठे थे वहाँ कहीं अपने छोटे से देश में छोटे से पड़ोस में अपने अपनी अपार्टमेंट बिल्डिंग में हम बैठे थे चुपचाप और पी रहे थे ! और फिर हमने बातें की ! हमने बातें की एलेन गिंसबर्ग और चार्ल्स बुकोवस्की के ...