संदेश

विष्णु खरे लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विष्णु खरे की कविताएं

चित्र
  यह संसार इतना बड़ा है कि तमाम चीजें, बातें, गतिविधियां अलक्षित रह जाती हैं। कवि उन तमाम अलक्षित को दुनिया के समक्ष लक्षित करने का काम करता है। विष्णु खरे ऐसे ही कवि थे जिनके पास तमाम ऐसी कविताएं हैं जिनको पढ़ कर हम चकित रह जाते हैं। रेल या सड़क से आते जाते हमने उन खंडहर टाइप की इमारतों को जरूर देखा होगा जिस पर मोटे अक्षरों में A B A N D O N E D लिखा होता है। इन इमारतों का भी निश्चित रूप से अपना इतिहास रहा होगा। कभी ये इमारतें लोगों की हंसी ठट्ठे से गुलजार रहा करती थीं। कभी इसमें जीवन का फूल खिला करता था। लेकिन समय आया कि ये इमारतें परित्यक्त घोषित कर दी गईं। इस A B A N D O N E D पर विष्णु खरे की नजर जाति है और वे इस पर कविता लिख डालते हैं। इस तरह की तमाम कविताएं विष्णु जी के पास हैं। इन मामलों में वे दुर्लभ कवि हैं। आज विष्णु खरे की पुण्य तिथि है। उनकी स्मृति को हम नमन करते हैं। आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं  विष्णु खरे की कविताएं।   विष्णु खरे की कविताएं   आलैन तुर्की के पास डूबे सीरियाई बच्चे ‘आलैन’ की तस्वीर ने पूरी दुनिया को विचलित कर दिया था। इस दु...

विष्णु खरे की कविताएं

चित्र
  स्त्रियों को ले कर हमारे समय और समाज के विचार काफी तंग रहे हैं। यह एक विडम्बना ही है कि पुरुष समाज के बीच स्त्रियों को ले कर तमाम कहावतें किस्से उनकी पुरुषवादी सोच के ही परिणाम होते हैं। वे अपनी सोच के अनुसार ही हर स्त्री के बारे में एक बना बनाया सांचा गढ़ते हैं। 'हर शहर में एक बदनाम औरत होती है' विष्णु खरे की ऐसी ही कविता है जिसमें वह इस तरह के पूर्वाग्रहग्रसित पुरुषवादी सोच को बेबाकी से उद्घाटित करते हैं। आज विष्णु खरे का जन्मदिन है। पहली बार की तरफ से उनकी स्मृति को नमन करते हुए आज पहली बार पर हम प्रस्तुत कर रहे हैं विष्णु खरे की चुनिंदा कविताएं। विष्णु खरे की कविताएं  हर शहर में एक बदनाम औरत होती है  कोई ठीक-ठीक नहीं बता पाता उसके बारे में वह कुँआरी ही रही आई है या उसका ब्याह कब और किससे हुआ था और उसके तथाकथित पति ने उसे या उसने उसको कब क्यों और कहाँ छोड़ा और अब वह जिसके साथ रह रही है या नहीं रह रही वह सही-सही उसका कौन है यदि उसको संतान हुई तो उन्हें ले कर भी स्थिति अनिश्चित बनी रहती है हर शहर में एक बदनाम औरत होती है नहीं वह उस तरह की बदनाम औरतों में नहीं आती वरना वह इ...