संदेश

सर्गेइ एम. आईसेंस्टिन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जवरी मल पारख का आलेख 'बोल्शेविक क्रान्ति के दर्पणः सर्गेइ एम. आईसेंस्टिन'

चित्र
Sergei  Eisenstein दूरदर्शी नेता ब्लादिमीर लेनिन तब लगभग नयी तकनीक सिनेमा के प्रभाव एवं विस्तार को अच्छी तरह समझ गए थे. इसके प्रभाव को देखते हुए ही उन्होंने सोवियत संघ में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित किया. इस क्रम में उभर कर आये फिल्मकारों में सर्गेइ एम. आईसेंस्टिन  का नाम प्रमुख है. जवरी मल पारख ने सर्गेइ एम. आईसेंस्टिन के फ़िल्मी कृतित्व को केंद्र में रखते हुए यह महत्वपूर्ण आलेख लिखा है. आइए आज पहली बार पर पढ़ते हैं जबरी मल पारख का यह आलेख 'बोल्शेविक क्रांति के दर्पण : सर्गेइ एम. आईसेंस्टिन'.       बोल्शेविक क्रान्ति के दर्पणः सर्गेइ एम. आईसेंस्टिन जवरीमल्ल पारख बोल्शेविक क्रान्ति के जनक ब्लादीमिर लेनिन फिल्म के प्रभाव और शक्ति को जानते थे , इसलिए क्रान्ति के आरंभिक वर्षों में ही उन्होंने सोवियत संघ में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देना आरंभ कर दिया था। लेनिन के समय ही वहाँ फिल्म अकेदमी का गठन किया जा चुका था। इसके माध्यम से कई युवा फिल्मकार सामने आए जिनमें लेव कुलेशोव , सर्गेइ मिखाइलोविच आईसेंस्टिन , पुडवोव्किन , वर्तोव , डोवज़ेन्...