निर्मला ठाकुर की कविताएँ
निर्मला जी का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महुई नामक गाँव में 1942 ई. में हुआ. इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम ए किया. इसके पश्चात आकाशवाणी इलाहाबाद में कार्यक्रम अधिशाषी के रूप में काम करने लगीं. यहीं से वर्ष 2002 में सहायक केंद्र निदेशक के रूप में सेवा निवृत्त हुईं. वर्ष 2005 में निर्मला जी का पहला कविता संग्रह 'कई रूप कई रंग' और वर्ष 2014 में दूसरा कविता संग्रह 'हँसती हुई लड़की' राधाकृष्ण प्रकाशन नयी दिल्ली से प्रकाशित हुआ .'धर्मयुग' से ले कर 'वर्तमान साहित्य' तक विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित. अज्ञेय रचनावली में उन पर संस्मरण चित्र और 'पक्षधर' में शमशेर पर एक बेहतरीन आलेख प्रकाशित हुआ. निर्मला जी प्रख्यात आलोचक मलयज की बहन थीं. बचपन से ही मलयज और शमशेर का इन्हें सान्निध्य प्राप्त हुआ. वर्ष 1963 में परिवार से विद्रोह कर इन्होंने कहानीकार दूधनाथ सिंह के साथ प्रेम विवाह किया. विगत एक वर्ष से ये स्वास्थ्य सम्बन्धी गंभीर दिक्कतों से जूझ रही थीं. बीते बीस नवम्बर को निर्मला जी का इलाहाबाद में देहावसान हो गय...