योहान वोल्फ़गांग फॉन गोएथे की कविताएँ (अनुवाद - प्रतिभा उपाध्याय)
Johann Wolfgang Von Goethe ज र्मन कवि योहान वोल्फ़गांग फॉन गोएथे का जन्म 28 अगस्त 1749 को फ्रेंकफर्ट के एक संपन्न परिवार में हुआ । योहान वोल्फ़गांग उनका नाम है और फॉन गोएथे सम्राट द्वारा दिया गया Title of Nobility है । गोएथे को जर्मन भाषा का शेक्सपीयर माना जाता है । वे बहुमुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व के धनी थे । कवि होने के अतिरक्त गोएथे नाटककार, उपन्यासकार, वैज्ञानिक, कलाकार, दार्शनिक और कानूनविद भी थे । इसके साथ ही वे बहुभाषाविद भी थे । ग्रीक, लैटिन, फ्रेंच, अंग्रेजी और इतालवी पर उनका असाधारण अधिकार था । गोएथे ने अपना प्रसिद्द नाटक “ फाउस्ट ” 24 वर्ष की आयु में लिखना प्रारम्भ कर दिया था, जिसे उन्होंने अपनी मृत्यु ( 22 मार्च 1832 ) से कुछ समय पूर्व ही पूरा किया । यह नाटक दो भागों में है, इस नाटक का दूसरा भाग उनकी मृत्योपरांत प्रकाशित हुआ । गोएथे ने यह नाटक कालिदास के अभिज्ञानशाकुंतलम नाटक का William Jones द्वारा किया गया अंग्रेजी अनुवाद पढने के बाद लिखा । गोएथे इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने “नाटक में प्रस्तावना” को अपने इस नाटक में शामिल किया, जो ज...