संदेश

पाब्लो नेरूदा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पाब्लो नेरूदा की चुनिंदा कवितायेँ ( मूल स्पेनिश से अनुवाद- प्रतिभा उपाध्याय)

चित्र
नेरुदा        “ जो कविता को राजनीति से अलग करना चाहते हैं, वे कविता के दुश्मन हैंI ”— का उद्घोष करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता चिली मेँ जन्मे स्पेनिश भाषा के लेखक पाब्लो नेरूदा ( July 12, 1904 – September 23, 1973 ) का आज जन्मदिन हैI वह एक निबन्धकार , नाटककार , उपन्यासकार , कवि एवं अनुवादक थेI विश्व मेँ सर्वाधिक पढ़े जाने वाले कवियों मेँ से वह एक हैंI उनकी प्रसिद्ध पुस्तक “V eintepoemas de amor y unacancióndesesperada ” ( प्रेम की बीस कवितायेँ और निराशा का एक गीत ) की एक मिलियन से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं और दो दर्जन से अधिक भाषाओं मेँ इसका अनुवाद हो चुका हैI नेरूदा ने दस वर्ष की आयु से कविताएँ लिखना प्रारम्भ कर दिया थाI उन की कविताएं आम जनता के संघर्ष का गान हैंI अपने संस्मरण मेँ उन्होंने लिखा है   "प्यार करने और गाने के लिए मुझे बहुत कष्ट उठाना पड़ा , संघर्ष करना पड़ाI जीत और हार मेरे संसार का हिस्सा हैंI मैंने रोटी और खून का स्वाद चखा हैI एक कवि को इससे अधिक और क्या चाहिए हो सकता है ? मेरे सारे चयन , सारे आंसू , मेरा चु...