संदेश

शिव कुमार मिश्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिवकुमार मिश्र का आलेख 'मिट्टी से जुड़ी कवि-संवेदना'

चित्र
हमारे चारों तरफ लोक जीवन अपने अंदाज में जी रहा होता है। इस जीवन में अथाह पीड़ा, असमाप्य संघर्ष है लेकिन लोक की अदम्य जिजीविषा इस पीड़ा और संघर्ष को कभी मुखर नहीं होने देती। यह अलग बात है कि विकास की होड़ में दिन प्रतिदिन हम लोक से कटते जा रहे हैं। केशव तिवारी सही मायनों में लोक के कवि हैं। उन्होंने न केवल उसे देखा है बल्कि जिया भी है। इसीलिए उनकी कविताओं में यह लोक अपने चटख अंदाज में दिखाई पड़ता है। चर्चित आलोचक जीवन सिंह के सम्पादन में एक किताब आई है 'साँसों को पढ़ता कवि'। इस किताब में कुल 23 लेखकों के आलेख संकलित किए गए हैं। ये आलोचक तीन पीढ़ियों के हैं। इनमें एक तरफ जहां शिव कुमार मिश्र जैसे वरिष्ठ आलोचक हैं वहीं दूसरी तरफ भरत प्रसाद, अविनाश मिश्र और सन्तोष अर्श जैसे युवा आलोचक भी हैं। केशव की कविताई पर यह किताब एक मुकम्मल पड़ताल है। बानगी के तौर पर हम शिव कुमार मिश्र का आलेख प्रस्तुत कर रहे हैं जो उन्होंने केशव तिवारी के पहले कविता संग्रह पर लिखा था। शीघ्र ही इस किताब से एक और आलेख हम प्रकाशित करेंगे जो कवि के इधर की कविताओं पर आज की पीढ़ी के आलोचक का होगा। तो आइए आज पहली ब...

श्रीराम त्रिपाठी का श्रद्धांजलि लेख 'वह ज्योति अचानक सदा के लिए सो गई'

चित्र
समय कितनी तेजी से बीत जाता है, इसका हम अंदाजा नहीं लगा सकते । पिछले इक्कीस जून को  मनहूश  खबर मिली थी कि प्रख्यात आलोचक शिव कुमार मिश्र नहीं रहे । हमारे लिए यह खबर बज्रपात की तरह थी । इस दुखद घटना को अब एक वर्ष होने जा रहे हैं । इस अवसर पर शिव कुमार जी को नमन करते हुए हम प्रस्तुत कर रहे हैं  श्रीराम त्रिपाठी का श्रद्धांजलि लेख 'वह ज्योति अचानक सदा को खो गयी' । 'वह ज्योति अचानक सदा के लिए सो गई' श्रीराम त्रिपाठी अहिन्दी भाषी प्रदेश गुजरात को अपना कर्मक्षेत्र बनाने वाले हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक शिवकुमार मिश्र जी अब हमारे बीच नहीं रहे। 21 जून 2013 की सुबह उन्होंने इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह दिया। यह गुजरात के हिन्दी साहित्यिकों और साहित्य प्रेमियों को ही नहीं , बल्कि सम्पूर्ण भारत के हिन्दी साहित्यिकों एवं साहित्य प्रेमियों के लिए अत्यंत दुखद है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की माटी को गुजरात की माटी से गुण कर जो वृक्ष उगाया वह पूरे भारत तक विस्तृत हुआ। हिन्दी साहित्य का प्रगतिवाद और उसके तुरंत बाद का दौर अत्यंत उर्वर रहा है। उसने साहित्य की हर विधा...

विजेन्द्र का आलेख 'स्मृति शेष: डा. शिव कुमार मिश्र'

चित्र
प्रख्यात आलोचक शिव कुमार मिश्र जी का २०-२१ जून २०१३ की आधी रात को निधन हो गया। 'स्मृति शेष' के अंतर्गत शिव कुमार जी पर वरिष्ठ कवि विजेन्द्र जी का संस्मरण हम पहली बार के पाठकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं।   'स्मृति शेष:  डॉ.  शिव कुमार मिश्र' विजेन्द्र      प्रख्यात लोकधर्मी तथा मार्क्सवादी समीक्षक डॉ. शिव कुमार मिश्र अब हमारे बीच सदेह नहीं हैं। पर उनका सृजन हमारे बीच उन्हें कभी विस्मृत न होने देगा। आज के अधिसंख्य पेशेवर आलोचकों के बीच वह एक साधक तथा तपस्वी आलोचक थे। मैंने उन्हें कई बार बहुत करीब से देखा था। उनसे संवाद भी हुआ था। पत्राचार से। फोन से भी। मुझे कभी यह अनुभव नहीं हुआ कि मैं एक बहुत बड़े आलोचक से संवाद कर रहा हूँ। वह स्वभाव से बहुत सरल, सहज तथा आत्मीय भी थे। कुछ लोगों से बात करने में एक दूरी बनी रहती है, पर डॉ. मिश्र से जाहे जो संवाद करे उसे लगेगा कि वह अपने ही किसी आत्मीय से बात कर रहा है। न तो उन्हें अपने बड़प्पन का गुमान था। न विद्वान होने का वर्ग दंभ। न तुच्छ साहित्यिक राजनीति में लिप्त होने का काँइयाँ...

शिव कुमार मिश्र का आलेख 'अभी मैं बहुत साल जियूंगा'

चित्र
    प् रख्यात आलोचक एवं संगठनकर्ता शिवकुमार मिश्र का २०-२१ जून २०१३ की रात को अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया. शिवकुमार जी का जाना हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है. शिवकुमार जी अपने अंतिम समय तक लगातार रचनाशील रहे. सुन्दर हस्तलिपि में लिखे गए उनके लेख इस बात के प्रमाण हैं. हम यहाँ श्रद्धांजलिस्वरूप शिवकुमार जी का केदार नाथ अग्रवाल पर लिखा गया एक आलेख 'अभी मैं बहुत साल जियूँगा' प्रस्तुत कर रहे हैं जो हमें प्रोफ़ेसर संतोष भदौरिया के सौजन्य से प्राप्त हुआ. शिवकुमार जी अब शारीरिक तौर पर भले ही हमारे साथ न हो वे हमारी स्मृतियों में अभी बहुत साल तक जिएंगे' इसमें कोई संशय नहीं. आलेख के साथ शिवकुमार जी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर संतोष जी संतोष भदौरिया की एक टिप्पणी भी पहली बार के पाठकों के लिए प्रस्तुत है। यह जानते हुए कि जाना , हिन्दी की सबसे खौफनाक क्रिया है (शीर्षक केदार नाथ सिंह की काव्य पंक्ति से साभार ) संतोष भदौरिया   यह संयोग ही था कि इलाहाबाद के लेखक संगठन , बुद्धिजीवी और संस्कृतिकर्मी हिन्दी के प्रखर मार्क्सवादी चिन्तक और संगठनकर्ता शिवकुम...