संदेश

संजीव कौशल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हर्ष पाठक की रपट 'पाठकों को गहरे मानवीय बोध से जोड़ती हैं संजीव कौशल की कविताएँ'

चित्र
  संजीव कौशल इलाहाबाद साहित्यिक रूप से एक जागरूक शहर रहा है। एक समय में तो इसे साहित्य की राजधानी तक कहा जाता था। हर दिन कोई न कोई गोष्ठी, विचार विमर्श, राष्ट्रीय संगोष्ठी, नाट्य आयोजन, कवि सम्मेलन यहां की परम्परा रही है। हिंदुस्तानी अकादमी, राष्ट्रीय संग्रहालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय जैसी जगहों पर यह आयोजन लगातार होते रहते थे। इन सरकारी संस्थाओं में खुली गोष्ठियों की परंपरा अब लगभग समाप्त हो चुकी है। ऐसे में व्यक्तिगत प्रयासों के द्वारा बाल भारती स्कूल, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, गांधी संस्थान, रूहे अंजुमन जैसी जगहों पर अब ये आयोजन किए जाते हैं।  घर गोष्ठी ऐसे आयोजनों की रीढ़ रही है जहां पर रचनाओं पर स्वस्थ बहस की एक संस्कृति विकसित हुई।  जनवादी लेखक संघ, जन संस्कृति मंच, प्रगतिशील लेखक संगठन के द्वारा यह रचनात्मक सक्रियता लगातार जारी है। जनवादी लेखक संघ के वर्तमान सचिव बसंत त्रिपाठी ने जनवादी लेखक संघ की सक्रियता को फिर एक नया आयाम दिया है। हाल ही में जनवादी लेखक संघ ने युवा कवि संजीव कौशल के कविता पाठ और उन पर बातचीत का आयोजन 4 मई 2026 को बाल भारती स्कूल में किया। संजीव...

संजीव कौशल की कविताएं

चित्र
संजीव कौशल धर्म जिसे लोगों को सद्विचारों की तरफ मोड़ने का दायित्व निभाना चाहिए, अक्सर दो विभिन्न धर्मावलंबियों के बीच मतभेद की स्थिति पैदा कर देते हैं। दुनिया का कोई भी धर्म वहीं संकीर्ण दिखायी देने लगता है जहाँ उसके सम्मुख कोई दूसरा धर्म आ खड़ा होता है। सभी धर्म अपनी कमीज को अधिक सफेद और दूसरे को गंदला बताने की पुरजोर कोशिश करते हैं। यह एक ऐतिहासिक सच्चाई है कि धर्मों के आपसी मतभेदों और युद्धों में जितने लोग मारे गए उतना और किसी वजह से नहीं। ऐसी स्थिति में ही एक रचनाकार अपना दायित्व निभाने के लिए सामने आता है। किसी भी रचनाकार के लिए सबसे प्रमुख होता है मनुष्यता के पक्ष में खड़ा होना। रचनाकार के लिए धर्म, जाति, वर्ग के अंतर गौड़ होते हैं। संजीव कौशल हमारे समय के उन महत्त्वपूर्ण कवियों में से एक हैं जिन्हें हम मनुष्यता के प्रति प्रतिबद्ध पाते हैं।  उनकी कविताएं इसका उदाहरण हैं। 'कबूतर' कविता हो या 'कैसी जमीन' संजीव एक शाइस्तगी के साथ दिखायी पड़ते हैं। जूड़ा बांधती स्त्री को ले कर लिखी गयी कविता 'हुनर' वही कवि लिख सकता है जिसके पास सूक्ष्म दृश्यों को देखने क...