अशरफ़ अबूल-याज़िद की कविताएं
अशरफ़ अबूल-याज़िद अशरफ़ अबूल-याज़िद (जन्म : 1963) मिस्त्र के कवि, उपन्यासकार हैं। वह पिछले 33 साल से सांस्कृतिक पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह अनेक अरबी प्रकाशन संस्थानों से संबद्ध रहे हैं। मौलिक एवं अनूदित मिला कर उनकी कुल 42 पुस्तकें प्रकाशित हैं। वह अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हैं। सृष्टि के अनन्त विस्तार में संवेदनाओं, अनुभूतियों और सूक्ष्मताओं को जिस विधा में बेहतर तरीके से दर्ज किया जा सकता है वह विधा कविता ही हो सकती है। इस मामले में दुनिया भर के कवियों को परस्पर जोड़ने का काम कविता ही करती है। मूसलाधार बारिश में एक बूंद के अनदेखा रह जाने का दर्द वस्तुतः कवि ही बयां कर सकता है। वह बारिश जिसका समूचा वजूद ही बूंदों पर टिका होता है। ठीक वैसे ही जैसे इस दुनिया के निर्मित होने में एक एक आदमी का हाथ है। लेकिन धर्म, जाति और राष्ट्र जैसी संस्थाओं बीच वह लगभग खो जाने के लिए अभिशप्त होता है। अशरफ़ अबूल-याज़िद मिस्र के चर्चित कवि हैं और उनकी कविताएं दुनिया की कई एक भाषाओं में अनूदित हुई हैं। कवि देवेश पथ सारिया ने अशरफ़ अबूल-याज़िद की कविताओं का उम्दा हिन्दी अनुव...