संदेश

जनवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अँग्रेज़ी के कवि ऑस्कर वाइल्ड (Oscar Wilde) की कविताएँ, अँग्रेज़ी से अनुवाद : अनिल जनविजय

चित्र
Oscar Wilde अँग्रेज़ी के प्रसिद्ध कवि, उपन्यासकार और नाटककार ऑस्कर वाइल्ड (1854-1900) की कविताओं के अनुवाद हिन्दी में नहीं हुए हैं। ऑस्कर वाइल्ड ने शुरू में अपनी जीवनशैली और रचनाओं की वजह से भारी प्रतिष्ठा पाई, वहीं बाद में समलैंगिक हो जाने की वजह से उन्हें ब्रिटिश समाज में भारी  पीड़ा, अवसाद और अपमान भी झेलना पड़ा। यहाँ तक कि उन्हें जेल में बन्द कर दिया गया और देश-निकाला दे दिया गया।  1895 में, जब वे अपनी लेखन-प्रतिष्ठा के शिखर पर थे, ऑस्कर वाइल्ड पर समाज के नैतिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए मुक़दमा चलाया गया और उन्हें दो साल के लिए जेल में ठूँस दिया गया। इस घटना का परिणाम यह हुआ कि  समाज में उनकी अब तक अर्जित प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सारी उपलब्धियाँ ध्वस्त हो गईं।         जेल से रिहा होने के बाद वे बेहद अकेले पड़ गए और  हताशा की हालत में इंगलैण्ड से प्रांस चले गए। लेकिन वे पैसे-पैसे को मोहताज हो गए थे। वहाँ वे  अकेले गुमनामी की ज़िन्दगी गुज़ारने लगे। ढाई साल बाद 30 नवम्बर 1900 को पेरिस में ही उनकी मृत्यु हो गई। ’पहली बार’ ने अपने पाठकों के लिए विशेष रूप से इन क

कुमार निर्मलेन्दु की पुस्तक मगधनामा का एक अंश

चित्र
मगध का नाम लेते ही मन मस्तिष्क में प्राचीन भारत की वह छवि उभरती है जिसमें मौर्य और गुप्त वंश महान साम्राज्य के रूप में स्थापित होते हैं। मौर्य वंश के साथ भारत के महान राजवंशों की परम्परा का भी आरम्भ होता है। सोलह महाजनपदों में से एक मगध ने क्रमशः अपनी स्थिति मजबूत की और साम्राज्य के रूप में अपनी जो जगह बनायी वह क्रम शताब्दियों तक चला। मगध पर ऐतिहासिक रूप से जो भी महत्वपूर्ण किताबें अभी तक थीं वे अंग्रेजी में ही उपलब्ध हैं। इन किताबों में बिंदेश्वरी प्रसाद सिन्हा की 'डाइनेस्टिक हिस्ट्री ऑफ मगध', Johannes Bronkhorst की 'Greater Magadh : studies in the Culture of early India', LSS O'Malley की History of Magadh, KA Nilakanta sastri की  'Age of The Nandas and Mauryas' प्रमुख हैं। कुमार निर्मलेन्दु  की 'मगधनामा' हिन्दी में रोचक ढंग से लिखी गयी अपनी तरह की यह पहली मुकम्मिल किताब है। आज पहली बार पर प्रस्तुत है लोकभारती प्रकाशन इलाहाबाद से छपी इस किताब का एक अंश। कुमार निर्मलेन्दु   मगध: उत्कर्ष और जययात्रा उत्पत्ति