संदेश

कर्मानंद आर्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्मानंद आर्य की कविताएं

चित्र
  कर्मानंद आर्य  शिक्षा एक बड़ी ताकत है। यह हमें उस ज्ञान से लैस करती है जो हमें अच्छे और बुरे में फर्क करना सिखाता है। यह ज्ञान जब आता है तब हम तमाम जड़ताओं से मुक्ति पा जाते हैं। दिक्कत यह है कि हमें आज जो शिक्षा मिलती है वह क्या हमारे अन्दर मानवीय मूल्यों का संचार कर पाती है। शिक्षित होने के बाद भी हम जातीय, धार्मिक, क्षेत्रीय पूर्वाग्रहों से ग्रसित रहते हैं। आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद समाज का दलित तबका आज भी वह मानवीय स्वाभिमान पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, जो मनुष्य होने के नाते उसका स्वाभाविक और प्राथमिक हक है। तो क्या हम आज भी सही मायने में मनुष्य बन पाए हैं। परिवर्तन तो सृष्टि की अवश्यंभावी सच्चाई है। वह लगातार हो रहा है और आगे भी अपने तरीके से होता ही रहेगा। परिवर्तन के प्रवाह को कुछ समय के लिए तो अवरुद्ध किया जा सकता है लेकिन उसे रोका नहीं जा सकता। कवि  कर्मानंद आर्य अपनी कविता 'सावित्री बाई फुले' में लिखते हैं : ' परिवर्तन की राहों में/ कांटे बहुत होते हैं/ चुभते हैं, दर्द देते हैं/ गड़ जाते हैं हाथ, पैर, कान, आंख, नाक, देह में...