स्वप्निल श्रीवास्तव का आलेख 'बुद्ध का जादू'
बुद्ध पूर्णिमा पर स्मृति आलेख 'बुद्ध का जादू' स्वप्निल श्रीवास्तव जो लोग पचास लोगों से प्रेम करते हैं – उनके पास खुश होने के पचास कारण हैं जो किसी से प्रेम नही करता उसके पास खुश होने की कोई वजह नहीं होती महात्मा बुद्ध बुद्ध और गांधी मुझे बहुत आकर्षित करते हैं।गांधी ने संभवतः बुद्ध की अहिंसा और करूणा को अपने जीवन और राजनीति का तत्त्व बनाया था। गांधी की हत्या 1948 में हुई, एक धर्म उन्मादी ने उनकी हत्या कर दी थी। गांधी के बारे में उन लोगों से जाना जिन्होंने उन्हें देखा था, उनके साथ जेल गए थे फिर मैंने उनके जीवन से संबंधित किताबों को पढ़ कर उन्हें जानने की कोशिश की। बुद्ध हजारों साल पहले पैदा हुए थे लेकिन वे हमारी स्मृति का हिस्सा बने हुए हैं।बुद्ध धर्म दुनिया का चौथा बड़ा धर्म है। इस धर्म के अनुयायी चीन, जापान, श्रीलंका, म्यांमार जैसे देशों के नागरिक हैं। सनातन (हिन्दू) के बाद बौद्ध धर्म का उदय ह...