संदेश

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रवि रंजन का आलेख ‘आमुख’: रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का समाजशास्त्र और सौन्दर्यशास्त्र

चित्र
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ‘आमुख’: रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का समाजशास्त्र और सौन्दर्यशास्त्र     रवि रंजन सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का पहला कविता संग्रह ‘आमुख’ ज़िन्दगी की उन छोटी-छोटी घटनाओं और चीज़ों से अपनी रचनात्मक दुनिया बनाता है जिन्हें हम अक्सर बिना ध्यान दिए देखते हुए आगे बढ़ जाते हैं। माँ की बोली, पिता की स्मृतियाँ, बचपन में बनाया गया वृत्त, रेलगाड़ी की खिड़की से पीछे छूटते पेड़, घर की दीवार, आईना, तस्वीर, ऋण की क़िस्त और  जैसी चीज़ें उनकी कविताओं में बार-बार आती हैं। इनका सम्बन्ध केवल रोज़मर्रा के जीवन से नहीं है। इनके भीतर मनुष्य की इच्छाएँ, स्मृतियाँ, सामाजिक दबाव और दूसरे लोगों के साथ उसके सम्बन्ध भी मौजूद हैं। कवि इन साधारण अनुभवों में कुछ ऐसा खोजना चाहता है जो पहली निगाह में दिखाई नहीं देता। उसकी कविता की सफलता बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि वह इन अनुभवों को कितनी सहजता से नया अर्थ दे पाता है। इस संग्रह में कवि ने भाषा, स्मृति, परिवार, प्रकृति, प्रेम, सत्ता और आधुनिक जीवन की विसंगतियों को अपनी कविता का विषय बनाया है। लेकिन उसकी दिलचस्पी केवल इन विषयों पर कोई बा...