संदेश

प्रतिभा गोटीवाले लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रतिभा गोटीवाले की कविताएँ

चित्र
प्रतिभा गोटीवाले कविता क्या है? महज शब्दों से खेल या शब्दों के जरिए अनकहे को कह देने का माध्यम । हर कवि अपने समय अपने लेखन में इस प्रश्न से अनायास ही टकराता है । और कविता के माध्यम से ही इसका जवाब खोजने या देने की कोशिश करता है । मानव मन की सहज अनुभूतियों को शब्दों में पिरोना भी आसान कहाँ? भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इसके लिए समय भी तो नहीं लोगों के पास । लेकिन कविता इसी मायने में हर विधा से अलग और अनूठी है कि आपाधापी में भी यह अपनी जगह बना लेती है । अनुभूतियों को आखिर कब तलक रोका जा सकता है । पानी से भी तेज इसका बहाव होता है । हमारी कवियित्री प्रतिभा गोटीवाले कविता लिखते लिखते हुए जैसे सहज ही शब्दों की अपार गहराईयों और संवेदनाओं की गहन परतों में उतरती चली जाती हैं ।   अपनी कविता 'अच्छा लगता है' में प्रतिभा लिखती हैं-  'बेबाक शब्दों में खुलना/ सहमे शब्दों में सिमटना/ अनकहे शब्दों को सुनना/ अबोले शब्दों का कहना/ बहुत अच्छा लगता है/ कभी कभी…… / यूँ ही ……/ शब्दों से खेलना ….।' तो आइए पढ़ते हैं प्रतिभा गोटीवाले की कुछ नयी कविताओं को । प्रतिभा गोटीवाले की य...