जितेन्द्र कुमार सिंह (जे. के. सिंह) की कविताएँ
जे के सिंह नाम - जितेन्द्र कुमार सिंह ( जे0 के 0 सिंह) जन्मतिथि 15 /9/1946 स्थायी पता -ग्राम सोनबरसा, पोस्ट- मेंहदावल जिला संतकबीर नगर (उ. प्र.) वर्तमान पता - मुकाम - बङा महादेवा, पोस्ट - पीरनगर जिला गाजीपुर (उ. प्र.) सम्प्रति -पी. जी. कॉलेज गाजीपुर के समाजशास्त्र विभाग के रीडर पद से सेवानिवृत 'सृजन सन्दर्भ' आदि पत्र-पत्रिकाओं में लेख कविताएँ एवं समीक्षाएँ प्रकाशित तीन काव्य संग्रह - 1. जो लोग अभी जिन्दा हैं, 2. पानी चुप और उदास है, 3. सोन बरसा की सोन चिरैया (बाल कविता ) आलोचना ग्रन्थ - 'साहित्य का समाज शास्त्र' समकालीन सोच (त्रैमासिक ) के संपादक मंडल में एक साहित्यकार इसीलिए औरों से अलग होता है कि उसकी चिन्ता के केन्द्र में वे आम लोग होते हैं जो बहुत हद तक मानवीय जीवन और मानवीयता को बचाए रखने का प्रयास करते हैं. वरिष्ठ कवि जितेन्द्र कुमार सिंह जो अपनों के बीच जे. के. सिंह के नाम से ख्यात हैं, की कविताओं में यही चिन्ता मुख्य रूप से दिखाई पड़ती है. इसीलिए तो वे बेबाकी से आम लोगों की आधारभूत जरूरतों रोटी, कपड़ा और मकान के पक्ष में बाते...