संदेश

एंटोन कुरनिआ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एंटोन कुरनिआ की कहानी 'एक प्रेम कहानी'

चित्र
  Anton Kurnia प्रेम दुनिया की सबसे पवित्रतम भावना है। यह अपनी तरह से चलने का अभ्यस्त होता है। यह किसी किस्म की पाबन्दी को स्वीकार नहीं करता। और अगर पाबन्दी लगाई गई तो उसके खिलाफ संघर्ष करने में यकीन रखता है। इसी बिना पर कोई प्रेम को अंधा, कोई पाप तो कोई स्वर्ग की संज्ञा देता है। प्रेम किसी बन्धन को स्वीकार करता। यह जाति पाति, धर्म, नस्ल, बोली, भाषा किसी की भी परवाह नहीं करता। इसकी अपनी अलहदा वर्णमाला है। और वह इस वर्णमाला पर यकीन करता है। एंटोन कुरनिआ इंडोनेशिया के युवा लेखक हैं। कवि कहानीकार श्री विलास सिंह ने एंटोन कुरनिआ की एक कहानी का अनुवाद किया है। आइए आज पहली बार पर पढ़ते हैं एंटोन कुरनिआ की इंडोनेशियाई कहानी ' एक  प्रेम कहानी '। (इंडोनेशियाई कहानी) एक प्रेम कहानी एंटोन कुरनिआ  हिंदी अनुवाद : श्रीविलास सिंह  यूसुफ का आत्मालाप मैं अपने शरीर में एक क्रिस - जावा की एक पारम्परिक कटार - लिए हुए पैदा हुआ था।  यह नौ मोड़ वाली कटार थी।  मेरे पिता ने कटार को पहली बार देखा। मेरे जन्म के तीन दिन पूर्व, एक शुष्क और खामोश अपराह्न में, कस्बे के एक अस्पताल में मेरी...