मारिलिन बेर्तोन्चिनी की कविताएं
मारिलिन बेर्तोन्चिनी प्रकृति से कवि का चोली दामन का सम्बंध हुआ करता है। इस क्रम में मौसम की कविता में आवाजाही आमतौर पर दिखायी पडती है । फ्रांसीसी कवयित्री मारिलिन बेर्तोन्चिनी ने अपनी कविताओं में मौसम को बड़ी खूबसूरती से बयां किया है। इस कवयित्री की दो कविताओं ‘ सितम्बर ’ और ‘ दिसम्बर ’ का उम्दा हिन्दी अनुवाद कवयित्री पंखुरी सिन्हा ने किया है। कल मारिलिन बेर्तोन्चिनी का जन्मदिन था। उन्हें विलम्बित बधाई देते हुए पहली बार पर आज प्रस्तुत है मारिलिन बेर्तोन्चिनी की कविताएँ। फ्रांसिसी कवयित्री मारिलिन बेर्तोन्चिनी की कविताएं हिन्दी अनुवाद - पंखुरी सिन्हा सितम्बर कितनी नाकाफ़ी साबित होती है यह छोटी सी छत , बिल्कुल पूरी नहीं पड़ती , गायब होती हुई खूबसूरत , आरामदेह शाखों के पीछे छिपी हुई अधिकाधिक रौशनी में जो कहती है आप से मिचमिचाने को अपनी आँखे...