विश्व लोकधर्मी कवियों की श्रृंखला-3: माइकोव्स्की
(मायकोव्स्की) पहली बार पर हमने जनवरी में 'विश्व के लोकधर्मी कवियों की एक श्रृंखला' का आरम्भ किया था। वरिष्ठ कवि एवं आलोचक विजेन्द्र जी ने हमारे आग्रह पर इस श्रृंखला पर लिखने की अपनी सहमति दी थी। इस कड़ी में आप पहले ही व्हिटमैन और बाई जुई के बारे में पढ़ चुके हैं। तीसरी कड़ी में प्रस्तुत है मायकोव्स्की पर यह आलेख। माइकोव्स्की लोकधर्मी क्रांतिकारी कवि विजेन्द्र माइकोव्स्की की एक प्रसिद्ध कविता है , ‘ आयकर वसूलने वाले से संव...