ज्योर्ज लुई बोर्खेज की कहानी, हिन्दी अनुवाद - विनोद दास

ज्योर्ज लुई बोर्खेस परिचय ज्योर्ज लुई बोर्खेज अर्जेंटीनी पत्रकार लेखक और कवि ज्योर्ज लुई बोर्खेज का जन्म 24 अगस्त 1899 को अर्जेटीना स्थित बूएनोस आइरेस में हुआ। तीन महत्त्वपूर्ण पत्रिकाओं के संस्थापक बोर्खेस के कई कविता संग्रह, कथा संग्रह और लेखों के संग्रह के संग्रह उपलब्ध हैं। इनके पूर्वज ब्रिटिश थे। स्पानी बोलने के पहले वह अंग्रेज़ी सीख चुके थे। बचपन से ही अपने पिता के पुस्तकालय से किताबों के पढ़ने से साहित्य के प्रति उनका लगाव बढ़ गया। सन 1914 में उन्होंने जिनेवा जा कर बी. ए. की डिग्री प्राप्त की। 1921 में बूएनोस आइरेस लौटने के बाद अपने शहर की सुन्दरता पर अनेक कविताएँ लिखीं और उनका पहला कविता संग्रह 1923 में प्रकाशित हुआ। 1935 में उनका पहला कथा संग्रह प्रकाशित हुआ। बूएनोस आइरेस के पुस्तकालय में उन्होंने 9 वर्षों तक काम किया। दूसरे विश्व युद्ध में सहयोगियों देशों के समर्थन करने के कारण उन्हें पुस्तकालय की नौकरी से हटा दिया गया। 1955 तक फिर उन्होंने व्याख्यान दे कर, लेखन और सम्पादन कर के अपना जीवन यापन किया। फिर सत्ता बदलने पर उन्हें उसी पुस्तकालय का निदेशक बनाया गया। 1938 में...