संदेश

बशीर बद्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कमलेश भट्ट कमल का आलेख 'नये मिज़ाज की ग़ज़ल के शायर बशीर बद्र'

चित्र
बशीर बद्र  बीते 28 मई 2026 को नामचीन शायर बशीर बद्र का निधन हो गया। बशीर बद्र ऐसे शायर थे जिनकी लिखी पंक्तियां लोगों के जुबान पर बस गईं हैं। ऐसा सौभाग्य कम रचनाकारों को प्राप्त हो पाता है कि वे जब अपनी पढ़ाई करने के लिए जाएं तो उनकी रचनाएँ  खुद उनकी कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल हों। बशीर साहब को यह सम्मान प्राप्त था। उनकी लिखी पंक्तियां 'लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में/ तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में' उस संवेदनशीलता को दर्शाती हैं जो एक आम आदमी से शिद्दत से जुड़ी हुई हैं। बद्र साहब को अपने लेखन पर इस कदर यकीन था कि उस जमाने की मशहूर पत्रिका शबे खून के सम्पादक शम्सुर्रहमान फारूखी ने जब अपनी पत्रिका में उनकी गजलों को प्रकाशित नहीं किया तो बद्र साहब ने किसी से कहा था कि 'क्या समझते हैं उनके रिसाले में नहीं छपेगा तो बशीर बद्र शायर नहीं बन पाएगा?' उनके लेखन के दम खम से आज दुनिया परिचित है। उनके पहले संग्रह पर लिखते हुए कवि रामेश्वर शुक्ल अंचल ने लिखा था- 'डॉ. बशीर बद्र की गजलों का यह संकलन भाषा और भाव दोनों की दृष्टि से पारंपरिक उर्दू-गजल से हट कर है। भाषा में सरल...

स्वप्निल श्रीवास्तव का आलेख 'यादों के उजाले'

चित्र
बशीर बद्र  नामचीन शायर बशीर बद्र नहीं रहे। 28 मई 2026 को बशीर बद्र का इंतकाल हो गया। उनकी दो लाइनें पढ़ कर एक दौर मैं उनका मुरीद बन गया था। लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में  तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में। अपनी कविता की डायरी के पहले पन्ने पर मैंने इसे दर्ज़ किया था। कहीं न कहीं हमारे कवि की निर्मिति में इन दो पंक्तियों का बड़ा प्रभाव रहा है। दरअसल 1987 के मेरठ दंगों में दंगाईयों ने बशीर बद्र का घर आग के हवाले कर दिया। किसी भी घर का जलना सिर्फ एक घर का जलना नहीं होता। उस घर से जुड़ी तमाम स्मृतियां होती हैं। उस घर को बनाने मेंखून पसीने की कमाई लगी होती है। बशीर बद्र के इस घर के जलने के साथ है उसमें उनकी यादें, किताबें, बरसों के लिखे कागज और पूरी ज़िंदगी की जमा-पूंजी राख हो गई। वह सदमा उन्हें भीतर तक तोड़ गया। लंबे अरसे तक वे अवसाद में रहे। फिर उन्होंने भोपाल को अपना मुकाम बना लिया और आजीवन वही रहे। तो इन पंक्तियों को लिखने में उनका अपना तिक्त अनुभव था।  बद्र साहब के भतीजे अमीन बताते हैं कि दंगों की आग में उनकी हज़ारों अप्रकाशित पंक्तियाँ भी जल गई थीं। करीब चार से पाँ...