संदेश

एरिक हाॅब्सबौम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रकाश करात का आलेख 'एरिक हाॅब्सबौम: दिलचस्प समय का इतिहासकार'।

चित्र
एरिक हाॅब्सबौम एरिक हाॅब्सबौम एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा प्राप्त मार्क्सवादी इतिहासकार थे। उनकी लेखकीय स्थापनाएँ व्यापक स्तर पर पूरी दुनिया में स्वीकार की गयीं। इन स्थापनाओं के पीछे उनकी वे मान्यताएँ थीं जिसे और लोग बीती हुईं बातें कहने लगे थे। इसके पीछे उनके अकाट्य तर्क थे।  हाॅब्सबौम ने मार्क्सवादी पद्धति का उपयोग करके समाज की संरचना और वर्गों के बारे में तथा पूंजीवाद के साथ आने वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के बारे में बराबर लिखा, जिसका परिप्रेक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय था। भविष्य में एक बेहतर दुनिया के लिए संघर्ष के प्रति हाॅब्सबौम प्रतिबद्ध रहे। आज हम प्रस्तुत कर रहे हैं प्रकाश करात का आलेख  'एरिक हाॅब्सबौम: दिलचस्प समय का इतिहासकार'।    एरिक हाॅब्सबौम: दिलचस्प समय का इतिहासकार प्रकाश करात बीसवीं शताब्दी में पैदा हुए एरिक जे. हाॅब्सबौम बहुपठित और अति प्रभावशाली मार्क्सवादी इतिहासकार थे। हौब्सबौम के समकालीनों में क्रिस्टोफर हिल और ई.पी. थाम्पसन जैसे प्रतिभाशाली ब्रिटिश मार्क्सवादी इतिहासकार भी थे, किन्तु आधुनिक युग के इतिहासकार के रुप में उपार्जित...