संदेश

नवमीत नव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नवमीत नव का आलेख 'हम सितारों की संतान हैं'

चित्र
  कार्ल सेगन अंतरिक्ष एक पहेली की तरह है जिसे सुलझाने में वैज्ञानिक आज भी जुटे हुए हैं। कार्ल सेगन ने हमें यह पहली बार बताया कि सितारे सिर्फ आकाश में नहीं, हमारे भीतर भी हैं। सेगन का मानना था कि हम सब “स्टारडस्ट” हैं — यानी तारों की धूल से बने हुए। उन्होंने विज्ञान को किताबों से निकाल कर भावनाओं में पिरो दिया। उनकी सोच ने पूरी दुनिया को ये महसूस कराया कि ब्रह्मांड विशाल है, लेकिन उसमें हमारी मौजूदगी भी उतनी ही कीमती है। नवमीत नव इसे और स्पष्ट करते हुए लिखते हैं "लोहे का एक समस्थानिक (isotope) hotaIron-60 होता है। यह सिर्फ़ सुपरनोवा विस्फोट के दौरान बनता है। लेकिन यह हमारी पृथ्वी की पपड़ी में भी पाया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि हमारी धरती में पाया जाने वाला लोहा किसी प्राचीन तारे के हृदय में पिघला था। यही लोहा हीमोग्लोबिन बनाता है जो हमारे रक्त को लाल रंग प्रदान करता है। यही हीमोग्लोबिन जीवनदायिनी ऑक्सीजन को हमारे उत्तकों तक ले कर जाता है। और यह ऑक्सीजन भी तो अरबों साल पहले किसी तारे के गर्भ में बनी थी। और तो और हमारे दाँतों में जो कैल्शियम है, वह भी किसी मृत सितारे की देन है।...

नवमीत नव का आलेख 'जीवन का विकास'

चित्र
पृथ्वी पर जीवन का विकास कोई चमत्कार नहीं बल्कि क्रमिक घटनाओं के चलते हुए परिस्थितिजन्य विकास का परिणाम था। यह जीवन सरलता से जटिलता की तरफ की एक दिलचस्प यात्रा है। पृथ्वी पर जीवन के विकास पर  नवमीत नव लिखते हैं " यह एक रोचक कहानी है लेकिन इसकी कोई स्क्रिप्ट या पूर्वनिर्धारित योजना नहीं थी। न ही कोई अलौकिक या अप्राकृतिक रचयिता ने इसको गढ़ा था।" गतिशील पदार्थ था और लगातार विकसित होती हुई प्रकृति थी। और थे प्रकृति के नियम। वे नियम जो पदार्थ के मूलभूत गुण यानी उसकी गतिशीलता में निहित थे।" नवमीत ने बड़े रोचक और सहज तरीके से पृथ्वी पर जीवन की पहेली को सुलझाने का प्रयास किया है। तो आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं  नवमीत नव का आलेख 'जीवन का विकास'। 'जीवन का विकास' नवमीत नव यह सब शुरू हुआ था बिग बैंग से। बिग बैंग के साथ स्पेस टाइम और पदार्थ, जिस रूप में हम इसे समझते हैं या कहें कि समझने की कोशिश कर रहे हैं, के वर्तमान स्वरूप की शुरुआत हुई थी। यूनिवर्स का उद्विकास हुआ।  क्वार्क्स, सब एटॉमिक कण, एटम्स, मॉलिक्यूल्स, सितारे, सुपरनोवा, ब्लैक होल्स, ग्रह, उल्काएं, उपग्रह,...

नवमीत नव का आलेख "स्पेस टाइम" और बिग बैंग थियरी

चित्र
  एडविन हबल मनुष्य के अन्दर जिज्ञासा की भावना ने उसके मन मस्तिष्क में सवाल पैदा किए। और इन सवालों के जवाब ढूढने में लगे हुए मनुष्य को तमाम ऐसी जानकारियां मिलीं जिसने अनेक नए सिद्धान्तों को जन्म दिया। ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के रहस्य को ढूंढने में लगे खगोलविदों को  बिग  बैंग थियरी के बारे में पता चला। यह  थियरी कपोल कल्पित नहीं बल्कि पुष्ट तथ्यों पर आधारित है। नवमीत नव सरल भाषा में विज्ञान, तकनीक और स्वास्थ्य विषयों पर लिखते रहते हैं। उन्होंने बड़े सरल तरीके से  बिग  बैंग  थियरी को समझाने का प्रयास इस आलेख के जरिए किया है। तो आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं  नवमीत नव का आलेख "स्पेस टाइम" और बिग बैंग थियरी। "स्पेस टाइम" और बिग बैंग थियरी नवमीत नव यह बात है 1929 की। खगोलशास्त्री एडविन हबल अपनी दूरबीन से अंतरिक्ष का अवलोकन कर रहे थे।  हबल  पहले वकील थे, लेकिन बाद में इनकी रूचि सितारों में हो गयी थी। तो यह अक्सर अपनी दूरबीन से सितारों को निहारते रहते और काम की चीजें नोट करते रहते।  वैसे हमें भी अपनी रूचि अनुसार काम की चीजें नोट करके ...

नवमीत नव का आलेख “सृष्टि से पहले क्या था?”

चित्र
  बिग बैंग की काल्पनिक तस्वीर मनुष्य स्वभाव से ही चिंतनशील प्राणी है। विकास की प्रारंभिक अवस्था से ही मनुष्य ने इस बात पर चिंतन करना शुरू कर दिया था कि सृष्टि से पहले क्या था? हरेक सभ्यता खासकर मिस्र, रोम, अरब, चीन और भारत के बुद्धिजीवियों ने इस मुद्दे पर चिंतन करते हुए अपने अपने तर्क गढ़े और मिथक निर्मित किए। वैज्ञानिकों ने जब इस मुद्दे पर वैज्ञानिक तरीके से इस पर काम करना शुरू किया, तो पाया कि इसके लिए कुछ कारक जिम्मेदार हैं। इस क्रम में उन्होंने कई सिद्धान्त प्रतिपादित किए। 'बिग बैंग सिद्धान्त' से हम आम तौर पर परिचित ही हैं। अब एक और सिद्धान्त सामने आया है 'क्वांटम फ्लक्चुएशंस'। इन सारे पहलू पर बात करते हुए नवमीत नव ने एक रोचक आलेख लिखा है।  नवमीत वैज्ञानिक विषयों पर सुविचारित और रोचक तरीके से लिखते रहे हैं।  आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं  नवमीत नव का आलेख “सृष्टि से पहले क्या था?”  “सृष्टि से पहले क्या था?”  नवमीत नव यह सवाल लगभग हर सभ्यता और हर दौर के दार्शनिकों, ऋषियों और धर्मशास्त्रियों ने अपनी अपनी तरह से उठाया है।  ऋग्वेद का नासदीय सूक्त (10...