नात टिएन की कहानी “खाकी कोट”, हिन्दी अनुवाद : श्रीविलास सिंह
नात टिएन नात तिएन का परिचय नात तिएन वियतनाम के बेहतरीन लेखकों में हैं। उनका जन्म 1936 में हनोई में हुआ था। उनका लालन पालन उत्तर में हुआ किंतु जब जेनेवा समझौते के अंतर्गत देश का बंटवारा 1954 में हुआ तो वे दक्षिण में चले आए। उन्होंने रसायन शास्त्र का अध्यापन और साहित्य लेखन किया। उन्होंने 1975 में एक शरणार्थी के रूप में (जिन्हें बोट पीपुल कहा जाता है) वियतनाम छोड़ दिया और अमेरिका चले आए। प्रस्तुत कहानी उनके 1983 में प्रकाशित संग्रह “तिएंगे केन” (तुरही की आवाज) से ली गई है। उनके 10 उपन्यास और 11 कहानी संग्रह प्रकाशित हैं। उनकी मृत्यु 2020 में हो गई। युद्ध हमेशा अपने साथ तबाही लाता है। युद्ध के बाद की परिस्थितियां वहां के लोगों के लिए और दिक्कततलब होती हैं। वियतनाम भी उन राष्ट्रों में से एक है जिसने युद्ध के साथ साथ विभाजन की विभीषिका को भी एक समय में झेला। वियतनामी कहानीकार नात टिएन की कहानी “खाकी कोट” युद्ध के बाद उपजी जीवन जीने के अमानवीय परिस्थितियों का आइना है साथ ही राजनैतिक मान्यताओं पर सटीक व्यंग्य भी है। इस कहानी को हमने ' परि...