प्रदीप शुक्ला की अवधी कविताएँ
प्रदीप शुक्ल परिचय – नाम – डॉ. प्रदीप शुक्ल जन्म – 29 जून, 1967 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के छोटे से गांव भौकापुर में एक गरीब किसान परिवार में. शिक्षा – प्रारम्भिक शिक्षा गांव में ही, बी.एससी. कान्यकुब्ज कॉलेज, लखनऊ. एम. बी. बी. एस., एम. डी. (स्वर्ण पदक) – किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ हिंदी साहित्य में बचपन से ही रूचि परन्तु कविता लिखने का सिलसिला शुरू हुआ. अक्टूबर , 2013 से, वर्तमान में लखनऊ में “केवल बच्चों के लिए एक हॉस्पिटल“ जहां पर चौबीस घंटे बीमार बच्चों की देखभाल के लिए उपलब्ध, उसी से कुछ समय चुरा कर कविता लिखने का प्रयास. प्रकाशित रचनाएं –संयुक्त काव्य संग्रह “सारांश समय का“ एवं “पारिजात“ में रचनाएं, कोलकाता से प्रकाशित “उड़ान“ पत्रिका में रचनाएं, कुछ कुण्डलियाँ “बाबू जी का भारत मित्र“ पत्रिका में – सम्पादक श्री रघुविन्द्र यादव जी, दो रचनाएं “शोध दिशा“ के फेसबुक विशेषांक में (सम्पादक श्री लालित्य ललित ), कुण्डलियाँ और नवगीत ई–पत्रिका “अनुभूति“ में ( सम्पादक श्रीमती पूर्णिमा वर्मन), कुछ कह मुकरी “हमारा मेट्रो“ - दिल्ली में प्...