यासुनारी कावाबाटा की जापानी कहानी "द मोल" का अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद 'मस्सा' (अनुवाद : सुशांत सुप्रिय)
यासुनारी कावाबाटा आज पहली बार पर प्रस्तुत है यासुनारी कावाबाटा की जापानी कहानी "द मोल" का अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद. हिन्दी में अनुवाद किया है कवि सुशांत सुप्रिय ने. मस्सा मूल कहानी : यासुनारी कावाबाटा (अनुवाद : सुशांत सुप्रिय) कल रात मुझे उस मस्से के बारे में सपना आया। ' मस्सा ' शब्द के ज़िक्र मात्र से तुम मेरा मतलब समझ गए होगे। कितनी बार तुमने उस मस्से की वजह से मुझे डाँटा है। वह मेरे दाएँ कंधे पर है या यूँ कहें कि मेरी पीठ पर ऊपर की ओर है। " इसका आकार बड़ा होता जा रहा है। और खेलो इससे। जल्दी ही इसमें से अंकुर निकलने लगेंगे।" तुम मुझे यह कह कर छेड़ते , लेकिन जैसा तुम कहते थे , वह एक बड़े आकार का मस्सा था , गोल और उभरा हुआ। बचपन में मैं बिस्तर पर पड़ी-पड़ी अपने इस मस्से से खेलती रहती। जब पहली बार तुमने इसे देखा तो मुझे कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई थी। मैं रोई भी थी और मुझे तुम्हारा हैरान होना याद है। " उसे मत छुओ। तुम उसे जितना छुओगी , वह उतना ही बड़ा होता जाएगा।" मेरी माँ भी मुझे इसी वजह से अक्सर डाँटत...