संदेश

ता दाय अन्ह लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ता दाय अन्ह की कहानी 'गाँव की सबसे सुंदर लड़की'

चित्र
  Ta  Duy Anh ता दाय अन्ह का जन्म 1959 में हुआ था उन्होंने गुयेन दू रचनात्मक लेखन स्कूल, हनोई में अध्ययन किया और फिर वहीं 1994 से 2000 तक अध्यापन किया। 2000 से उन्होंने वियतनाम लेखक संगठन में संपादक का काम किया। उनके कई उपन्यास और कहानियां प्रकाशित हुई और अक्सर राजनैतिक रूप से संवेदनशील मुद्दों जैसे भ्रष्टाचार इत्यादि पर लिखा। परिणामस्वरूप उनकी कई पुस्तकें प्रतिबंधित की गई। “गांव की सबसे सुंदर लड़की” उनकी वियतनाम में बहुत प्रतिष्ठित और सर्वाधिक पढ़ी गई कहानी है। वियतनाम के उत्तरी इलाके के एक गांव की पृष्ठभूमि पर, जहां जीवन अपेक्षाकृत सरल और धीमा है, यह कहानी टुक नाम की युवा स्त्री के इर्दगिर्द रची गई है। टुक का चरित्र हावो के संदर्भ में सिंड्रेला जैसा हो सकता था किंतु विरोधाभास यह है कि टुक कहानी के अंत में एक दुखद चरित्र रह जाती है, मुख्यतः अपनी नैतिक परिशुद्धता के कारण।  कहानी का कालखंड अमेरिका– वियतनाम युद्ध (1955–1975) के दौरान और उसकी समाप्ति के समय का है। इस कहानी का उम्दा अनुवाद किया है कवि, अनुवादक श्रीविलास सिंह ने। तो आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं वियतनामी कहा...