संदेश

फयोडोर मिखाइलोविच दोस्तोवएस्की लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फयोडोर मिखाइलोविच दोस्तोवएस्की की कहानी 'क्रिसमस का पेड़ और शादी'

चित्र
  दोस्तोवएस्की फयोडोर मिखाइलोविच दोस्तोवएस्की  रूसी कथाकार और पत्रकार फयोडोर मिखाइलोविच दोस्तोवएस्की का जन्म 11 नवम्बर 1821 को मास्को में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर थे। 15 वर्ष में माँ की मृत्यु के बाद दोस्तोवएस्की ने स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी और मिलिट्री इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला ले लिया। इंजीनियर का पेशा न अपना कर उन्होंने लेखन कार्य को अपनी जीविका का साधन बनाया। उनका पहला उपन्यास “पुअर फोक” एक सरकारी कर्मचारी के जीवन पर आधरित था। उन्हें सत्ता के विरोध में चार साल जेल में रहना पड़ा और चार साल साइबेरिया में फौज़ में काम करना भी पड़ा। 19वीं शताब्दी के रूस की राजनीतिक सामाजिक और आध्यात्मिक परिवेश में मानवीय स्थितियों का उनकी कृतियों में प्रामाणिक साक्ष्य मिलता है। उनके उपन्यासों में ऐसे मनुष्यों का मन का मनोवैज्ञानिक   अध्ययन मिलता है जिनकी तर्क शक्ति नष्ट हो जाती है या पागल हो जाते हैं या आत्म हत्या करते हैं। उनका मानना था कि मनुष्य खुशी से अधिक आज़ादी को पसंद करता है लेकिन अनियंत्रित आज़ादी घातक होती है क्योंकि इस बात की गारंटी नहीं होती है कि मनुष्य आजादी का सकारात्मक उपयो...