संदेश

लुइस ग्लुक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लुइस ग्लुक की कविताएँ, हिंदी अनुवाद : संतोष अलेक्‍स

चित्र
LUISE GLUCK   लुईस ग्लिक की कविताओं का विनोद दास द्वारा किया गया हिंदी अनुवाद हमने पिछली पोस्ट में पढ़ा है। आज लुईस ग्लिक की कविताओं का हम एक और अनुवाद प्रस्तुत कर रहे हैं। ग्लिक की कविताओं का हिन्दी अनुवाद किया है कवि आलोचक   संतोष अलेक्‍स ने। तो आइए आज पहली बार पर पढ़ते हैं लुईस ग्लिक की कविताएँ ।    सन्तोष अलेक्स युवा हिंदी कवि एवं प्रतिष्ठित बहुभाषी अनुवादक हैं। इनकी अब तक  43 किताबें प्रकाशित हैं जिनमें कविता , आलोचना एवं अनुवाद शामिल है। संतोष की कविताओं का 25 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है जिनमें फ्रेंच , जर्मन , चीनी , तायवानी , हीब्रू , मंगोलियन , तुर्की , सेरबियाई , वियतनामी , इटालियन , स्‍पेनिश एवं अरबी भाषाएं शामिल हैं। आपकी अकादमिक किताब अनुवाद : प्रक्रिया एवं व्‍यावहारिकता भारत के तीन विश्‍विद्यालयों के सिलेबेस में शामिल है। भारतीय अनुवाद परिषद का द्विागीश पुरस्‍कार , साहित्‍य रत्‍न पुरस्‍कार , पी सी जोशी शब्‍द साधक अनुवाद सम्‍मान आदि से सम्‍मानित। संप्रति कोचिन में मात्स्यिकी विभाग में हिंदी अधिकारी के पद पर कार्यरत।     लुइस ग्लु...

लुइस ग्लुक की कवितायें, हिंदी अनुवाद - विनोद दास

चित्र
  लुइस ग्लुक   वर्ष 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकी - कवयित्री लुइस ग्लुक     वर्ष 2020 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार अमरीकी कवयित्री लुईस ग्लिक (Louise Glück) को प्रदान किया गया है। नोबेल सम्मान देने वाली स्वीडिश अकादमी ने कहा कि ' ग्लिक की कविताओं की आवाज़ ऐसी है जिनमें कोई ग़लती हो ही नहीं सकती और उनकी कविताओं की सादगी भरी सुंदरता उनके व्यक्तिगत अस्तित्व को भी सार्वलौकिक बनाती है। ' ग्लिक ने 1968 में अपनी पहली रचना ‘ फर्स्टबॉर्न ’ लिखी और वह इस रचना के आने के साथ ही अमेरिकी समकालीन साहित्य के सर्वाधिक जाने-माने कवियों की श्रेणी में शामिल हो गईं। सन 2006 में आया उनका कविता संग्रह ‘ एवर्नो ’ एक बेहतरीन संग्रह है। अब तक इनके बारह कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। लुईस ने कई निबंध भी लिखे हैं। लुइस कविताओं में साफगोई के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बचपन , पारिवारिक जिंदगी , माता-पिता के बच्चों के साथ रिश्ते जैसे कई विषयों पर संजीदा कविताएं लिखी हैं। 1992 में आए ‘ द वर्ल्ड आइरिस ’ को लुइस के बेहतरीन कविता संग्रह म...