अमरेन्द्र कुमार शर्मा का आलेख 'वॉल्टर बेंजामिन और एरिक हॉब्सबॉम का कला इतिहास वृतान्त : कुछ नोट्स'।
एरिक हॉब्सबॉम 19 वीं -20 वीं सदी के कुछ आविष्कारों ने न केवल इस दुनिया को बदल दिया बल्कि इसने कला और संस्कृति को भी व्यापक तौर पर प्रभावित किया। फोटोग्राफी , रेडियो , सिनेमा और टेलीविजन के आविष्कार ने कला के साथ-साथ संस्कृति पर गहरा प्रभाव डाला। इससे इतिहास भी प्रभावित हुआ और कलाओं का अध्ययन एक नए सिरे से किया जाने लगा। अमरेन्द्र कुमार शर्मा ने इधर अपने गम्भीर गद्य लेखन से ध्यान आकृष्ट किया है। ज्ञान के साथ-साथ गद्य की एक रवानगी उनके यहाँ स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती है। आज पहली बार पर प्रस्तुत है अमरेन्द्र कुमार शर्मा का शोधपरक आलेख ' वॉल्टर बेंजामिन और एरिक हॉब्सबॉम का कला इतिहास वृतान्त : कुछ नोट्स ' । वाल्टर बेंजामिन और एरिक हॉब्सबॉम का कला इतिहास-वृतांत : कुछ नोट्स अमरेन्द्र कुमार शर्मा (यह लेख अंटोनियो ग्राम्शी , वाल्टर बेंजामिन और एरिक हॉब्सबॉम की कला संबंधी चिंतन पर आधारित परियोजना का एक हिस्सा है। यहाँ सिर्फ वाल्टर बेंजामिन और एरिक हॉब्सबॉम उपस्थित हैं , अंटोनियो ग्राम्शी के साथ यह फिर कभी.) ...