संदेश

आग्नेय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आग्नेय

चित्र
' लॉन्ग नाइन्टीज ' और   कविता पर बहस के क्रम में अभी तक आप पढ़ चुके हैं विजेंद्र जी   और अमीर चन्द्र वैश्य जी के आलेख. इसी कड़ी में प्रस्तुत है कवि, सम्पादक आग्नेय जी का आलेख   लॉन्ग नाइन्टीज : पूर्वज हिन्दी कविता का उच्छिष्ट यदि तुम अपने युग की कृतज्ञता को हासिल करना चाहते हो , तुम्हें उसके साथ कदम मिलाकर चलना होगा। यदि तुम ऐसा करोगे , तुम कुछ भी महान नहीं रच सकोगे। यदि तुम्हारे पास कुछ भी महान है रचने के लिए तो तुम्हें आने वाली पीढी से अपने को सम्बोधित करना होगा। केवल तब , निश्चित ही तुम अपने समकालीनों के बीच अनजाने बने रहोगे। तुम एक ऐसे व्यक्ति होगे जिसे जबरन एक मरुस्थलीय द्बीप में अपना जीवन बिताने के लिए विवश कर दिया गया हो। वहाँ परिश्रमपूर्वक तुम एक स्मारक बना लोगे ताकि भविष्य के समुद्र-यात्री यह जान सकेंगे , एक समय तुम्हारा भी अस्तित्व था। - आर्थर शॉपनहार   यह टिप्पणी लिखते हुए मुझे हरिशंकर परसाई की एक लघु कथा याद आ रही है। कथा इस तरह है। एक बार पृथ्वी के ऊपर रहने वाले खुदा ने हिन्दी साहित्य की दशा-दिशा जानने के लिए अपने दरबार मे...