संदेश

नासिरा शर्मा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अशोक तिवारी का आलेख 'नासिरा शर्मा : इलाहाबाद से पश्चिम एशिया तक'

चित्र
नासिरा शर्मा साहित्य भंडार एवं मीरा फ़ाउंडेशन इलाहाबाद के तत्त्वावधान में विगत तीस नवम्बर 2014 को  इलाहाबाद संग्रहालय के सभागार में नासिरा शर्मा के लेखन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी में दिल्ली से पधारे हुए कवि एवं नाट्यकर्मी अशोक तिवारी ने एक सारगर्भित व्याख्यान दिया । मैंने अशोक जी से आग्रह किया कि वे अपना यह आलेख पहली बार के पाठकों के लिए हमें उपलब्ध कराएँ । आज प्रस्तुत है अशोक तिवारी का आलेख 'नासिरा शर्मा : इलाहाबाद से पश्चिम एशिया तक'     नासिरा शर्मा : इलाहाबाद से पश्चिमी एशिया तक अशोक तिवारी  नासिरा शर्मा के साहित्य के विपुल आयाम रहे हैं। कहानी , उपन्यास , रिपोर्ताज एवं लेखों के ज़रिए नासिराजी ने भारतीय साहित्य को समृद्ध किया है। आपके समग्र साहित्य में इलाहाबाद शहर का जो योगदान रहा है , उसे हम आसानी से देख सकते हैं। ये योगदान सिर्फ़ भाषा और संस्कृति के लिए ही नहीं बल्कि यहां की यादों ने ऐसे ऐसे किरदार दिए हैं , जो लगता है हमारे अपने हैं। आपका कहना भी है इलाहाबाद की हवा , मिट्टी और पानी ने उन्हें रिच किया है। ...