संदेश

बिहू लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रतुल जोशी का आलेख 'प्यास है कि बुझती नहीं : बिहू में हुचूरी'.

चित्र
प्रतुल जोशी असम के लोक-नृत्य पर प्रतुल जोशी का एक विस्तृत आलेख आप पहली बार पर पहले ही पढ़ चुके हैं. इस आलेख के क्रम में ही यह प्रस्तुत आलेख दिया जा रहा है जिसमें बिहू के कुछ और प्रकारों के बारे में प्रतुल ने विस्तृत रूप से बताया है. ऐसे प्रकार जिससे हम अब तलक अनजान थे. तो आइये आज पहली बार पढ़ते हैं प्रतुल जोशी का आलेख ' प्यास है कि बुझती नहीं : बिहू में हुचूरी '.       असम का बिहू   "प्यास है कि बुझती नहीं : बिहू में हुचूरी" प्रतुल जोशी  वर्ष 2015 , 2016 और 2017 में बिहू के विभिन्न रूपों से एकाकार होने के बावजूद कुछ सवाल अभी तक अनसुलझे थे । उसमें एक सवाल यह था कि क्या ऊपरी असम के इलाकों में हुचूरी की परम्परा अभी भी जीवित है या वैश्वीकरण और आधुनिकीकरण के बुलडोजर ने इसको भी नेस्तनाबूद कर दिया है। दूसरा प्रश्न था कि बिहू नृत्यों में हाथों का जो संचालन है इसके पीछे का शास्त्र क्या है ? वर्ष 2015 से 2017 के मध्य जो यात्राएं मैंने बिहू के सन्दर्भ में की थीं वह सरकारी खर्चे पर थीं। कार्यक्रम निर्माण के दबाव और समय सीमा की ...