संदेश

नरेन्द्र कुमार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नरेन्द्र कुमार की कविताएँ

चित्र
नरेन्द्र कुमार परिचय ― जन्म - 06. 06. 1980 शिक्षा - एम 0 ए 0 ( हिन्दी ) प्रकाशन - कुछ रचनाएँ विभिन्न दैनिकों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित। सम्प्रति - सरकारी सेवा आम जनता का दुःख-दर्द वही जान-समझ सकता है जो उससे किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ हो । पञ्च-सितारा होटलों में बैठ कर इस दुःख-दर्द के बारे में नहीं जाना जा सकता । इस दुःख-दर्द को जानने के लिए सब कुछ छोड़ कर गौतम या फिर गाँधी बनना पड़ता है । अपने आभिजात्यपने से जूझते हुए उसे यह सब कुछ छोड़ना पड़ता है । सीधे शब्दों में कहें तो उसे अपने को 'डिक्लास' करना पड़ता है । सिद्धान्त रूप में नहीं एकदम व्यवहारिक धरातल पर । वैसे 'डिक्लास' होना इतना आसान भी तो नहीं । खुशी की बात है कि आज का युवा रचनाकार अधिकांशतया इस आम जनता की समस्याओं से वाकिफ है और वह कोई पुराना बिम्ब उठा कर भी अपने समय की बात को पुरजोर तरीके से अपनी रचनाओं में अभिव्यक्त कर लेता है । वह 'डिक्लास' होने के धरातल तक जाने के लिए प्रयासरत है और इसी क्रम में अपनी रचनाएँ रच रहा है । वे रचनाएँ जो उसके समय की महत्वपूर्ण दस्तावेज है...