संदेश

शायक आलोक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शायक आलोक की कविताएँ

चित्र
  जन्मतिथि- 8 जनवरी 1983  शिक्षा- परास्नातक (हिंदी साहित्य) बेगूसराय , बिहार   शायक की कवितायें-कहानियां पत्र-पत्रिकाओं में छपीं हैं। इन्होंने  सन्मार्ग और नव-बिहार   दैनिक समाचार पत्र में पोलिटिकल कमेंट्री और स्तम्भ लिखे हैं। सम्प्रति - कस्बाई समाचार चैनल ' सिटी न्यूज़ ' का सम्पादन / अध्ययनरत। 2000 ई० के बाद की दुनिया बड़ी तेजी से बदली है। इस बदलाव के साथ-साथ इस समय के जीवन मूल्य, नैतिकताएं एवं आदर्श भी बदले हैं। शायक आलोक की कविता इसी बदले हुए समय का प्रतिनिधित्व करती है। कविता की इस दुनिया में शायक अपने नए शैली के कथ्य और शिल्प के साथ आये हैं। इन कविताओं में आये अंग्रेजी के शब्द पुरानी पीढी के कवियों, आलोचकों को खटक सकते हैं, लेकिन चुकि यह समय ही कुछ ऐसा है कि जब विधाओं के अंतर्संबंधों पर बल दिया जा रहा है तब भला कोई भाषा दूसरी भाषा के शब्दों से कैसे अछूती रह सकती है। भाषिक प्रयोग का शायक का यह साहस ही उन्हें इस पीढी के कवियों से बिलकुल अलग करता है। तो आईये रू-ब-रू होते हैं शायक की नवीनतम कविताओं से। शायक आलोक की कविताएँ ...