संदेश

उमेश चन्द्र पन्त लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उमेश चन्द्र पन्त

चित्र
उमेश चन्द्र पन्त का जन्म 30/10/1985 को उत्तराखंड के  पिथौरागढ़ जिला के गंगोलीहाट के   चोढीयार ग्राम में हुआ. शिक्षा स्नातक तक. उमेश की कहीं भी प्रकाशित होने वाली ये पहली कवितायेँ हैं.  रूचि-कवितायेँ पढ़ना एवम लिखना ,सिक्का-संग्रह, तबला वादन, संगीत उमेश की कविताओं में स्पष्ट रूप से काव्य तत्त्व देखे जा सकते हैं. किसी भी कवि की तरह प्रेम में आस्था रखने वाले उमेश को जुनून है अपने प्रेम को अमरता देने का. और इसके लिए यह कवि किसी भी हद तक जाने को तैयार है. उमेश का कवि मन अपने गाँव की प्रातः बेला में अप्रतिम सौंदर्य देखते हुए यह कहते कहीं नहीं झिझकता कि यह मेरा गाँव है. लेकिन कवि दुखी है. अपने गाँव से हो कर बहने वाली पहाड़ी नदी के पांवो में विकास के नाम पर बनाये जा रहे प्रोजेक्ट रुपी बेड़िया बाधने से आहत है कवि. वह जानता है अब उस कल-कल बहती नदी का क्या हश्र होना है. आज भी हम विकसित होने का वह तरीका इजाद नहीं कर पाये हैं जिसमें प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना आगे बढ़ सकें. वह प्रकृति जिसके साथ जुड़ा है हमारा अपना और इस पूरी धरती का अद्भुत जीवन लोक...