संदेश

प्रवीण गढवी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुजराती दलित कविताएँ (अनुवाद : मालिनी गौतम)

चित्र
  गुजराती दलित कविताएँ (अनुवाद : मालिनी गौतम)     दलित कविताएँ कहीं की भी हों, उनकी कथा-व्यथा लगभग एक जैसी होती है. कमोबेस पश्चिम में बदले हुए रूप में यह रंग भेद के रूप में दिखाई पड़ती हैं. ये कविताएँ उस दस्तावेज की तरह हैं जिसमें मनुष्य को मनुष्य न समझे जाने की पीड़ाएँ मुखर शब्दों में व्यक्त हुई हैं. ये कविताएँ बताती हैं कि मनुष्य अभी भी मनुष्य नहीं हो पाया है बल्कि उसको अभी भी मनुष्य होना है. कवयित्री मालिनी गौतम इधर गुजराती दलित कवियों की कविताओं पर गंभीर काम कर रही हैं. इसी क्रम में मालिनी ने पहली बार के लिए तीन गुजराती दलित कवियों (नीरव पटेल, प्रवीण गढ़वी और भी. न. वणकर) की कविताएँ अनुवादित कर उपलब्ध कराईं हैं जिसे हम आज पहली बार के पाठकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं.               नीरव पटेल       नीरव पटेल की कविताएँ   परिचय नाम - नीरव पटेल जन्म - 2 दिसम्बर 1950 जन्म स्थान - भुवालड़ी , गुजरात कविता संग्रह - बर्निंग फ्रॉम बोथ एंड्स ( अंग्रेजी), बहिष्...