संदेश

रपट लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वर्ष 2017 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान श्री रामदेव धुरंधर को

चित्र
श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान की गणना कुछ ही वर्षों में  हिन्दी के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान के रूप में की जाने लगी है । वर्ष  2017 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान श्री रामदेव धुरंधर को  छः खंडों में प्रकाशित  उनके  चर्चित उपन्यास ‘पथरीला सोना’ के लिए प्रदान किया गया ।  रामदेव जी को  यह सम्मान दिनांक 31 जनवरी 2018 को नई दिल्ली के एनसीयूआई ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में सुविख्यात साहित्यकार श्री गिरिराज किशोर ने प्रदान किया।  प्रस्तुत है इस कार्यक्रम की एक रपट ।      वर्ष 2017 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान श्री रामदेव धुरंधर को नई दिल्लीः 31 जनवरी 2018;  उर्वरक क्षेत्र की प्रमुख संस्था इफको द्वारा वर्ष 2017 का ‘श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान’ मॉरीशस के वरिष्ठ कथाकार श्री रामदेव धुरंधर को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान दिनांक 31 जनवरी 2018 को नई दिल्ली के एनसीयूआई ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में सुविख्यात साहित्यकार श्री गिरिराज किशोर ने प्रदान किया। क...

जयपुर में ‘मुक्तिबोध का मुक्तिकामी स्वप्नद्रष्टा’ पर विचार-गोष्ठी (प्रस्तुति : संज्ञा उपाध्याय)

चित्र
यह वर्ष हिन्दी के महत्वपूर्ण कवि मुक्तिबोध का जन्म-शताब्दी वर्ष है। विभिन्न पत्रिकाओं ने मुक्तिबोध पर विशेषांक निकाल कर उन्हें याद करने की कोशिश की है तो कुछ रचनाकारों ने मुक्तिबोध की रचनाओं के हवाले से उनकी प्रासंगिकता को साबित करने की कोशिश किया है। प्रख्यात कहानीकार रमेश उपाध्याय ने मुक्तिबोध की चर्चित कविता ‘अँधेरे में’ का पुनर्पाठ करने के क्रम में ‘ मुक्तिबोध का मुक्तिकामी स्वप्नद्रष्टा ’ नामक किताब लिखी है जो अभी हाल ही में प्रकाशित हुई है । यह मुक्तिबोध की कविता को समझने का एक बेहतर प्रयास है। रमेश उपाध्याय के 75वें जन्मदिन के अवसर पर जयपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें इस किताब पर चर्चा की गयी। इस गोष्ठी की रपट हमें उपलब्ध कराया - संज्ञा उपाध्याय ने। देर से ही सही रमेश जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए हम पहली बार पर प्रस्तुत कर रहे हैं जयपुर गोष्ठी की यह जरुरी रपट।                     ‘‘ मुक्तिबोध की कविता भारत में मार्क्सवाद की विफलता का महाकाव्य है। ’’— ऋतुराज (जयपुर में ‘ मुक्तिबोध का मु...