संदेश

लघु पत्रिकाओं के आवरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिन्दी की लघु पत्र पत्रिकाओं के आवरण।

चित्र
  हिन्दी लघु पत्रिकाओं के सम्पादक अपनी पत्रिका निकालने में प्रतिबद्ध दिखाई पड़ते हैं। यह प्रतिबद्धता विचारधारा की होती थी जिसके मूल में मनुष्यता दिखाई पड़ती। ये लघु पत्रिकाएं सुविचारित तरीके से निकाली जातीं। इन पत्रिकाओं  की सामग्री देख कर इसका अनुमान लगाया जा सकता है। इन पत्रिकाओं के आवरण पृष्ठ भी बहुत हद तक पत्रिका के परिवेश को बयां कर देते थे। ये आवरण पृष्ठ सादगी से भरे होते थे। यह सादगी दिखावे का प्रतिरोध करती थी। इनके आवरणों में एक खास किस्म की कलात्मकता होती थी। कुछ  पत्रिकाओं के आवरण ही उनकी पहचान बन गए।  आज की पोस्ट में हम हिन्दी की कुछ लघु पत्र पत्रिकाओं के आवरण पृष्ठ को साझा कर रहे हैं। कई स्रोतों से हमने ये आवरण पृष्ठ प्राप्त किए। हमारे प्रयासों की सीमा इस बात से भी समझी जा सकती है कि कई ऐसी महत्त्वपूर्ण पत्रिकाएं छूट गई हैं जिन्हें इस फोटो फीचर में जरूर शामिल होना चाहिए था। बहरहाल आज पहली बार पर प्रस्तुत है हिन्दी की लघु पत्र पत्रिकाओं के आवरण।