संदेश

लिटरेरिया 2017 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चार दिवसीय साहित्योत्सव 'लिटरेरिया' की एक रपट

चित्र
अभी हाल ही में कोलकाता में 1 2 से 15 अक्टूबर 2017 के बीच चार दिवसीय साहित्योत्सव ' लिटरेरिया ' का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की एक विस्तृत रपट भेजी है युवा कवि आनंद गुप्ता ने । तो आइए आज पहली बार पढ़ते हैं यह रपट ।       नीलाम्बर द्वारा ' लिटरेरिया ' साहित्योत्सव का आयोजन प्रस्तुति : आनन्द गुप्ता  'लिटरेरिया में शामिल प्रतिभागियों की एक सामूहिक तस्वीर  कोलकाता की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था नीलाम्बर द्वारा 12 से 15 अक्टूबर 2017 के बीच चार दिवसीय साहित्योत्सव ' लिटरेरिया ' का शानदार आयोजन किया गया । गौरतलब है कि इस संस्था ने इस उत्सव के लिए किसी भी प्रकार का सरकारी या कॉरपोरेटी मदद नहीं लिया है।  शम्भू नाथ   प्रथम दिन 12 अक्टूबर को भारतीय भाषा परिषद में ' सांस्कृतिक राष्ट्रवाद , इतिहास बोध व वर्चस्व की राजनीति ' विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। संगोष्ठी में जाने-माने कवि एवं आलोचक पंकज चतुर्वेदी ने   देश में बढ़ रही असहिष्णुता , धार्मिक कट्टरता एवं फासीवाद के प्रभाव पर चिंता जाहिर...