अमीर चन्द वैश्य का आलेख 'शमशेर का ललित गद्य'
शमशेर बहादुर सिंह हिन्दी कविता के अनूठे कवि शमशेर बहादुर सिंह ने गद्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण काम किया है । दुर्भाग्यवश शमशेर जी का यह काम प्रायः अलक्षित सा ही रहा है । आलोचक अमीर चन्द वैश्य ने इधर शमशेर के ललित गद्य पर कुछ उल्लेखनीय काम किये हैं । अमीर चन्द वैश्य के ही शब्दों में कहें तो ' शमशेर की गद्य रचनाएं दो संकलनों में उपलब्ध हैं। मलयज द्वारा संपादित पहले संकलन ‘ शमशेर बहादुर सिंह की गद्य रचनाएं’। इसमें दोआब के सत्रह आलोचनात्मक निबन्ध हैं। 'प्लाट का मोर्चा' की चौदह कहानियां हैं। नौ स्केच तथा डायरियां संकलित हैं। डॉ. रंजना अरगड़े द्वारा संपादित दूसरे संकलन ‘कुछ और गद्य रचनाएँ’ में 26 निबन्ध हैं , जो विषय की दृष्टि से वैविध्यपूर्ण हैं।' इसके अतिरिक्त शमशेर जी का गद्य पर कुछ महत्वपूर्ण काम है जो दुर्भाग्यवश अभी तक असंकलित हैं। आज पहली बार पर प्रस्तुत है अमीर चन्द वैश्य का आलेख ' शमशेर का ललित गद्य' । शमशेर का ललित गद्य अमीर चन्द वैश्य ‘कवियों के कवि’ समझे जाने वाले शमशेर के गद्यकार रूप की चर्चा उतनी...