नेहल शाह की कविताएँ
नेहल शाह संक्षिप्त परिचय : डॉ नेहल शाह , भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसन्धान केंद्र , भोपाल , फ़िजिओथेरेपिस्ट के पद पर विगत 15 साल से कार्यरत हैं । उन्होंने सन 2002 से ( अपने कॉलेज के द्वितीय वर्ष से ) हिंदी में लेखन , प्रमुखतः कविताओं के रूप में प्रारंभ किया। वे लगभग बीस वर्षों से कविताएँ और कहानियां लिख रही हैं। वे बुलंद प्रजातंत्र , दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्र के लिए नियमित लेख लिखती रही हैं। उनकी ब्लॉग लिखने में रूचि है एवं वे कहानियाँ भी लिखती हैं। उनकी कहानी और कविताएँ देश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनका अहसास नाम से एक कविता संग्रह भी प्रकाशित है जिसमे उन्होंने अपने 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष की उम्र त...