फ़्रांसीसी कवि जाक प्रेवेर (Jacques Prévert) की कविताएँ
जाक प्रेवेर जाक प्रेवेर (1900-1977) फ़्रांस के विश्व-प्रसिद्ध कवि हैं , जिनका जन्म फ़्रांस के एक बुर्जुआ-कुलीन परिवार में हुआ था। 15 वर्ष की उम्र में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जाक प्रेवेर आवारागर्दी करने लगे और बोहेमियाई जीवन जीने लगे। इसी आवारागर्दी के दौरान पिकासो , दाली और तांगी जैसे चित्रकारों से उनकी दोस्ती हो गई। ये सभी चित्रकार बाद में दुनिया भर में मशहूर हुए। तभी प्रथम विश्व-युद्ध समाप्त होने के बाद फ़्रांस में अतियथार्थवादी आन्दोलन चल पड़ा। फ़्रांस के बहुत से कवियों और चित्रकारों ने अतियथार्थवाद का समर्थन किया। फ़्रांसीसी कवि अपोल्लीनेर इस आन्दोलन के अगुआ थे। इसी दौर में प्रेवेर पर कम्युनिस्टों का असर हुआ और वे फ़्रांसीसी कम्युनिस्ट पार्टी के ’ होलटाइमर ’ के रूप में काम करने लगे। वे मज़दूरों के लिए पोस्टर बनाने लगे और कविताएँ लिखने लगे। 1933 ई. में फ़्रांसीसी कम्युनिस्ट पार्टी के डेलीगेशन में शामिल हो कर उन्होंने सोवियत संघ की यात्रा की , लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य नहीं बने। द्वितीय विश्व-युद्ध के दौरान सेना में न जाने के लिए पागल होने का ना...