शैलेन्द्र मिश्रा की कविताएँ
शैलेन्द्र मिश्रा किसी भी समाज या राष्ट्र के भविष्य होते हैं बच्चे। इसीलिए बच्चों की निर्मिति मजबूत होनी चाहिए। स्वस्थ और सुशिक्षित बच्चे ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन यह दुखद है कि जिस उम्र में बच्चों को खेलना कूदना चाहिए और स्कूल जाना चाहिए उसी उम्र में उन्हें कमाने की चिन्ता करनी पड़ती है और उसके लिए काम में जुटना पड़ता है। कहीं वे चाय की गिलास धुल रहे होते हैं। कहीं वे ईंट पाथ रहे होते हैं। कहीं वे कूड़े में से प्लास्टिक की बोतलें बीन रहे होते हैं। राजेश जोशी की अरसा पहले लिखी गई कविता है 'बच्चे काम पर जा रहे हैं'। राजेश जी इस कविता में लिखते हैं "बच्चे काम पर जा रहे हैं/ हमारे समय की सबसे भयानक पंक्ति है यह/ भयानक है इसे विवरण की तरह लिखा जाना/ लिखा जाना चाहिए इसे सवाल की तरह/ काम पर क्यों जा रहे हैं बच्चे?" आज भी स्थितियों में बहुत बदलाव नहीं आया है। कमोबेश आज भी बहुत से नौनिहाल खेलकूद और पढ़ाई लिखाई की उम्र में काम के जुए तले जोत दिये जाते हैं। शैलेन्द्र मिश्रा अपनी कविता लिखते हैं ...