संदेश

परमानंद श्रीवास्तव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

परिचय दास का आलेख 'तस्वीर से बाहर मेरे गुरु'

चित्र
परमानन्द श्रीवास्तव  एक गुरु अपने जीवन में कई शिष्य तैयार करता है। गुरु को शिष्य की स्मृति नहीं रहती। लेकिन शिष्य गुरु को आजीवन याद रखता है। वह याद रखता है कि उसकी निर्मिति में गुरु की कैसी भूमिका थी। वह याद रखता है कि उसके वर्तमान अस्तित्व में गुरु के दिए गए संस्कार की बड़ी भूमिका है। प्रोफेसर परमानन्द श्रीवास्तव ऐसे ही गुरु थे जिनके उन शिष्यों की लम्बी फेहरिस्त है जो आज सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। रवीन्द्र श्रीवास्तव (जो परिचय दास के नाम से लेखन करते हैं) परमानन्द जी के ही शिष्य रहे हैं। उन्होंने अपने एक आत्मीय संस्मरण में अपने गुरु को शिद्दत के साथ याद करते हुए लिखते हैं 'गुरु शायद दूसरी श्रेणी के होते हैं। वे फ्रेम में नहीं आते। वे फ्रेम बदल देते हैं। उनसे मिलने के पहले हम साहित्य को एक तरह से देखते हैं; उनसे मिलने के बाद वही साहित्य दूसरे कोण से दिखाई देने लगता है। वही कविता दूसरी हो जाती है, वही आलोचना दूसरी, वही लेखक दूसरा। गुरु हमें कोई तैयार दृष्टि दे कर मुक्त नहीं करता; वह हमारी आँखों में इतना प्रश्न भर देता है कि हम तैयार दृष्टियों से संतुष्ट हो...