चीनी कवि जेम्स तिआन यू की कविताएँ
जेम्स तिआन यू मौसम के साथ कवि का जुड़ाव आमतौर पर देखा जा सकता है। शरद का मौसम अपने आप में अनूठा होता है। यह वसन्त के मौसम से बहुत कुछ जुड़ा होता है। यानि कि अपने में बेहतरी की तमाम संभावनाएं लिए होता है। चीनी कवि जेम्स तिआन यू शरद को एक अलग अंदाज में देखते महसूसते हैं। तिआन के मुताबिक शरद के आस्वाद को दिल के भाव से ही जाना जा सकता है। आज तिआन का जन्मदिन है। तिआन को जन्मदिन की बधाई देते हुए आज हम पहली बार पर प्रस्तुत कर रहे हैं उनकी कविताएँ। अनुवाद किया है चर्चित कवयित्री पंखुरी सिन्हा ने। चर्चित चीनी कवि जेम्स तिआन यू की कविताएँ अनुवाद : पंखुरी सिन्हा शरद का मौसम , मुमकिन है स्वादिष्ट हो लगातार ठंढी होती हवा भी नहीं उठा सकती है कोई लहर मेरे चेहरे के ऊपर ! मन का मिजाज़ बह रहा है किसी शान्ति की नदी में ! ओह ! तुम देख सकते हो खुद ही ! बादलों वाले कोई दिन नहीं बना सकते ,...