जिप्सन जॉन और जितेश पी. एम. द्वारा लिया गया नॉम चोमस्की का साक्षात्कार।
नॉम चोमस्की जिप्सन जॉन और जितेश पी. एम. ‘ ट्राईकांटिनेंटल इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिसर्च ’ में फैलो हैं । दोनों ने ‘ द वायर ’ के लिए नोम चोमस्की का साक्षात्कार लिया। नॉम चॉम्स्की भाषाविद् और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं , जो नवउदारवाद , साम्राज्यवाद और सैन्य-औद्योगिक-मीडिया समूह की आलोचनाओं के लिए विख्यात हैं । आज पहली बार पर प्रस्तुत है जिप्सन जॉन और जितेश पी. एम. द्वारा लिया गया नॉम चोमस्की का साक्षात्कार । महामारी ने पूंजीवाद की आत्मघाती प्रवृत्तियों को उजागर कर दिया है: नॉम चोम्स्की प्रश्न : विश्व का सबसे धनवान और शक्तिशाली देश अमरीका भी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने में असफल क्यों रहा ? यह असफलता राजनीतिक नेतृत्व की है अथवा व्यवस्थागत ? सच तो यह है कि कोविड- 19 के संकट के बावजूद भी , मार्च में डोनाल्ड ट्रम्प की लोकप्रियता में वृद्धि हुई। क्या आपको लगता है कि अमरीका के चुनावों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा ? उत्तर : इस महामारी की जड़ों को जानने के लिए हमें थोड़ा पीछे लौटना होगा। यह महामारी अप्रत्याशित नहीं ह...