संदेश

आशुतोष उपाध्याय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युवाल नोह हरारी का व्याख्यान 'क्यों करते हैं इंसान धरती पर राज'

चित्र
युवाल नोह हरारी   अक्सर यह सवाल मन में उठता रहा है कि आखिर मनुष्य क्यों दुनिया का सर्वोत्तम प्राणी है और क्यों धरती पर राज कर रहा है। इस्रायल के इतिहासकार युवाल नोह हरारी ने इन सवालों के दिलचस्प और तर्कपूर्ण उत्तर खोजने की कोशिश की है। इसी क्रम में आज हरारी के लन्दन में दिए गए उस महत्वपूर्ण व्याख्यान को पहली बार पर प्रस्तुत कर रहा हूँ जो अत्यन्त महत्वपूर्ण और मानीखेज है। और जिसे हमें एक विवेकपूर्ण प्राणी होने के नाते हमें पढ़ना ही चाहिए। ‘पहल 102’ में हालिया प्रकाशित यह आलेख आप सब के लिए प्रस्तुत है जिसका बेजोड़ अनुवाद किया है आशुतोष उपाध्याय ने। यहूदी-लेबनानी अभिभावकों की संतान हरारी का जन्म 24 फरवरी 1976 को हुआ। आजकल जेरुसलम के हिब्रू विश्वविद्यालय में इतिहास का प्राध्यापन कर रहे हैं। आपने मध्य-युग और सैन्य इतिहास पर विशेष काम किया है और इन दिनों कुछ दिलचस्प शीर्षकों पर काम कर रहे हैं। मसलन ‘क्या इतिहास की परतें खोले जाने पर लोग बेहतर खुश होते हैं? या इतिहास में नयाँ अन्तर्निहित है और क्या इतिहास की कोई दिशा है?’ ‘मानव जाति का इतिहास’ हरारी की सर्वाधिक चर्चित किताब...