सोमेश पाण्डेय की कविताएं
सोमेश पाण्डेय नाम - सोमेश पांडेय जन्म - 25/02/1995 जन्मस्थान - प्रयागराज प्रयागराज में मेरा बचपन बीता, 12वीं तक की पढ़ाई प्रयागराज में ही हुई। 2013 में आई आई टी रूड़की में सिविल इंजीनीयरिंग के कोर्स में दाखिला लिया और 2017 में यहीं से बी. टेक. की डिग्री प्राप्त की। अभी मैं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हूँ। कॉलेज में मैंने 'क्षितिज' - आई. आई. टी. रूड़की की साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन भी किया, एवं कैंपस में साहित्य का प्रचार प्रसार करने के लिए 'काव्यंजलि' काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। हर शुरुआत एक उत्सुकता से भर देती है। हर अन्त कुछ विषाद भर देता है। यह हम सबके लिए स्वाभाविक है। लेकिन प्रकृति का यही नियम है। चलते रहने का यही तरीका है। सोमेश पांडेय नवोदित कवि हैं। नवोदित होने के चलते ही उनकी कविताओं में एक नवीनता है, ताजगी है। जैसे जैसे वे कविता की राह पर आगे बढ़ेंगे, काव्य चुनौतियों से जूझना सीखेंगे। उनकी कविताएँ पढ़ते हुए यह स्पष्ट होता है कि कवि के पास विषय है। कहने का तरीका भी है। निश्चित रूप से यह कवि दूर...