शिवकुटी लाल वर्मा की कविताएँ
कवि शिवकुटी लाल वर्मा का जन्म इलाहाबाद में एक जुलाई 1937 ई. को हुआ । प्रयाग विश्वविद्यालय से 1954 में बी ए करने के बाद ए जी आफिस में नौकरी करने लगे । पहली कविता निकष-2 (इलाहाबाद से प्रकाशित पत्रिका संकलन) में 1956 में प्रकाशित । पहला कविता संग्रह अशोक वाजपेयी द्वारा संपादित ‘पहचान’ सीरीज में 1974 में प्रकाशित । दूसरा कविता संग्रह ‘हार नहीं मानूंगा’ 1980 में, तीसरा कविता संग्रह ‘समय आने दो’ 1995 में और चौथा कविता संग्रह ‘सितारे साम्राज्यवादी नहीं होते’ 2013 में प्रकाशित । 18 जुलाई 2013 को शिवकुटी लाल जी का निधन हो गया। एक साल का समय कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। भले ही अब शिवकुटी लाल वर्मा हमारे बीच सदेह नहीं हैं लेकिन उनकी स्मृतियाँ और कविताएँ हमारे बीच हैं. उनकी पहली पुण्य तिथि पर उन्हें नमन करते हुए हम प्रस्तुत कर रहे हैं उनकी कुछ चुनिन्दा कविताएँ जिसका चयन वरिष्ठ कवि हरीश चन्द्र पाण्डे ने किया है । शिवकुटी लाल वर्मा फ्रेम के दो पहलू हम तुम फ्रेम के दो पहलू ! ह...